Blog

देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत मूल्य गांव के पास थार वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत मूल्य गांव के पास थार वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को पुलिस थाना देवप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि देवप्रयाग क्षेत्र मूल्या गांव के पास एक थार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरकर नदी में जा गिरी जिसमें पांच लोग सवार थे व क्रेन द्वारा उक्त वाहन को नदी किनारे बाहर निकाला व रेस्क्यू उपकरण की मदद से वाहन को काटकर उक्त 05 शवों को बाहर निकाला व स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त वाहन फरीदाबाद से गोचर मार्ग पर जा रहा था व अचानक उक्त वाहन रास्ते में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

*मृतकों के नाम:–* 1 सुनील गुसाईं निवासी फरीदाबाद
2 मीनू पत्नी सुनील निवासी फरीदाबाद
3 सुजल पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
4 नुक्कू पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
5 आदित्य पुत्र मदन निवासी फरीदाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button