उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

एसएसपी पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा की गयी वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत साईबर सम्बन्धी शिकायतों/ विवेचनाओं की ऑनलाइन समीक्षा…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत साईबर सम्बन्धी शिकायतों/ विवेचनाओं की ऑनलाइन समीक्षा की गयी।

साइबर सेल पौड़ी को साईबर सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के साथ-साथ आमजन को साईबर अपराधों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु किया निर्देशित।

 

हम जितनी तेज़ी से डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं उतनी ही तेज़ी से साइबर अपराधों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है, साईबर अपराधों की घटनाओं में हो रही लगातार वृद्धि के दृष्टिगत आज दिनाँक 23.03.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा साईबर सेल से संबंधित शिकायतों/ विवेचनाओं की ऑनलाइन समीक्षा की गयी।

 

द्वारा प्रभारी साईबर सेल को निर्देशित किया गया कि जनपद में साईबर सम्बन्धी कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर त्वरित कार्यवाही की जाये ताकि पीड़ित व्यक्ति को मदद मिल सके।

 

साईबर ठगी से सम्बन्धित घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लाने हेतु विभिन्न माध्यमों से साइबर अपराधों एवम साइबर अपराधों से बचाव का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर आमजन को जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

साईबर ठगी से सम्बन्धित 200 मामलों में से 155 मामलों का निस्तारण कर सम्बन्धित पीड़ितों को 15 लाख रूपये की धनराशि वापस करायी गयी। शेष 45 मामलों में प्रभारी साईबर सेल को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button