उत्तराखंडक्राइमगढ़वालदेहरादून

कस्बा सतपुली में दुकान में हुयी चोरी का पौड़ी पुलिस ने चन्द घण्टों में किया खुलासा…

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करने के दिये थे निर्देश।

 

19 मार्च को वादी कुलदीप कुमार डंगवाल पुत्र झंडू राम, निवासी सतपुली सैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना सतपुली पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मनोज कुकरेती पुत्र थामेश्वर प्रसाद कुकरेती ने उनकी सतपुली बाजार में स्थित दुकान से रू 10,000/- व कुछ सामान चोरी कर लिया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सतपुली पर मु0अ0सं0 04/2024, धारा 380 भादवि बनाम मनोज कुकरेती पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये थानाध्यक्ष सतपुली को टीम गठित कर घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये 21 मार्च को अभियुक्त मनोज कुकरेती को चौहान लॉज सतपुली के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

पंजीकृत अभियोगः-

मु0अ0सं0- 04/2024, धारा-380/411 भादवि0

 

अभियुक्त का नाम पताः-

मनोज कुकरेती पुत्र थामेश्वर प्रसाद कुकरेती, निवासी कुकरेती मोड़, सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल

बरामद मालः-

3200 रु0 नकद

पुलिस टीमः-

1. उपनिरीक्षक मनोज रावत

2. मुख्य आरक्षी संजयपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button