उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

राजपुर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 गिरफ्तार

राजपुर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

 

घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

 

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का वाहन हुआ बरामद

 

 राजपुर/देहरादून : राजपुर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का वाहन बरामद कर लिया गया है।

दरअसल, 11-04-24 को वादी अभिषेक दुबे पुत्र श्रीकांत दुबे निवासी A9 आईटी पार्क थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर उनके घर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटर साईकिल संख्या: UP 65 DV 6021 चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0स0 89/24 धारा 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों को गहनता से अवलोकन करते हुए आस पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में सूचनाएं एकत्रित की गयी।

साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमित सिंह व महेंद्र कुमार को चोरी की मोटर साईकिल के साथ धोरण पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त अमित सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी मकान नंबर 88 राजीव नगर कंडोली रायपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष, महेंद्र कुमार पुत्र खिलाफ राम निवासी राजीव नगर कंडोली, रायपुर उम्र 19 वर्ष का निवासी है।

 

अभियुक्त से UP 65 DV 6021HASQVARANA SWARTPIEN ( मोटरसाइकिल) बरामद की गई।

 

पुलिस टीम में अ0उ0नि0 राजकुमार शर्मा, कां0 विशाल, कां0 प्रदीप मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button