Pauri garhwalUttrakhandउत्तराखंडगढ़वाल

चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल, एजीएम में मंत्री ने रखी विकास की रूपरेखा

पौड़ी गढ़वाल 24 अप्रैल 2026

चौखाल को मिलेगा कोऑपरेटिव विलेज का मॉडल, एजीएम में मंत्री ने रखी विकास की रूपरेखा

चौखाल सहकारी समिति गुरूफाली की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (ए०जी०एम०) आज चौखाल में सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आय-व्यय का विस्तृत विवरण सदस्यों के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर किसानों एवं समिति के सदस्यों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनके समाधान हेतु मंत्री द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में “कोऑपरेटिव विलेज” विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
इसके अतिरिक्त, मंत्री ने निर्देश दिए कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिला सहकारी बैंक की नई शाखा खोले जाने की संभावनाओं पर कार्य किया जाए। ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माइक्रो एटीएम वितरित किए जाने पर भी बल दिया गया।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे फसल बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना करते हुए मंत्री ने भविष्य में सहकारिता के माध्यम से और बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, महामंत्री मनोज रमोला, राकेश महंगाई, मनोज भंडारी, सुशील सिंह, मनोज सिंह, मोहन सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button