ChamoliBadrinathUttrakhandउत्तराखंडगढ़वाल

धर्म और सेवा का संगम, डॉ. महिंदर शर्मा का BKTC को एक करोड़ का योगदान

धर्म और सेवा का संगम, डॉ. महिंदर शर्मा का BKTC को एक करोड़ का योगदान

देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार डॉ0 महिंदर शर्मा ने दिया BKTC को एक करोड रुपए का दान

 

बदरीनाथ धाम। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट उद्घाटन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मूल रूप से रहने वाले देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति एवं वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य डॉ ० महिंदर शर्मा ने भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्री केदार के चरणों में भेंट अर्पित करते हुए श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को एक करोड़ रूपया दान स्वरूप प्रदान किया। मंदिर समिति को दिए गए दान का एक करोड रुपए का चेक उन्होंने बद्रीनाथ धाम में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तराखंड प्रदेश सरकार एवं मंदिर समिति की ओर से दानवीर महेंद्र शर्मा की निष्ठा भाव की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। द्विवेदी ने डॉक्टर शर्मा के उज्जवल भविष्य एवं सुख समृद्धि की कामना भगवान श्री बद्री विशाल एवं केदारनाथ की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व महिंदर शर्मा वैष्णो देवी मंदिर, श्री केदारनाथ धाम, हिमाचल स्थित ज्वाला देवी व चिंतपूर्णी देवी समेत कई मंदिरों एवं धार्मिक कार्यक्रमों में दान दे चुके हैं। बद्रीनाथ धाम में चेक भेंट करते समय इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल मौजूद थे। अध्यक्ष मंदिर समिति द्वारा इस अवसर पर भगवान बद्री विशाल का प्रसाद स्वरूप शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर डॉक्टर शर्मा का सम्मान किया गया ।
डा ०महेंद्र शर्मा द्वारा मंदिर समिति को एक करोड़ दान स्वरूप दिए जाने के श्रद्धाभाव को बदरीनाथ धाम के पुजारी समुदाय की शीर्ष पंचायत डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, सचिव भगवती प्रसाद डिमरी, उपाध्यक्ष भास्कर डिमरी, पूर्व मंत्री दिनेश डिमरी, मंत्री मुकेश डिमरी समेत तमाम सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने प्रशंसा करते हुए डॉक्टर शर्मा को सनातन धर्म के लिए काम करने वाल सच्चा सनातनी सेवक बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button