PaithaniPauri garhwalUttrakhandउत्तराखंडदेहरादून

पाबौ में विकास की गूंज के बीच भाजपा का विस्तार दो वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों ने थामा राष्ट्रसेवा का संकल्प

लगातार मजबूत हो रहे धन सिंह

पौड़ी गढ़वाल पाबौ:

 

 

डॉ. धन सिंह रावत के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भगवती प्रसाद पोखरियाल एवं दिनेश सिंह रावत ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

 

श्रीनगर  विधानसभा के पाबौ मंडल में आज उस समय राजनीतिक एवं सामाजिक सरोकारों का एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा, जब शासकीय आवास यमुना कॉलोनी में जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रशासनिक एवं विकास क्षेत्र में दीर्घ सेवाएं दे चुके दो वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पाबौ ब्लॉक के पोखरी गांव निवासी श्री भगवती प्रसाद पोखरियाल, जो पर्यटन विभाग में वरिष्ठ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, तथा ग्राम छानी निवासी श्री दिनेश सिंह रावत, सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी, पंचायती राज, ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की पहचान जनपद पौड़ी में अपने मृदुभाषी व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए रही है। उनके भाजपा में शामिल होने को क्षेत्र में विकास एवं जनसेवा के प्रति बढ़ते जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

श्री भगवती प्रसाद पोखरियाल जी ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के दूरस्थ गांवों तक विकास की योजनाओं को पहुंचाने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत जी द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि विकास की इस गति से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना उनके लिए प्रसन्नता और गर्व का विषय है।

वहीं श्री दिनेश सिंह रावत जी ने कहा कि क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार, स्टेडियम निर्माण तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के विकास की दिशा में किए जा रहे कार्य उल्लेखनीय हैं। उन्होंने कहा कि विकास और आध्यात्मिक चेतना का यह समन्वय क्षेत्र के सर्वांगीण उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी विकास और जनसेवा के इस अभियान में अपने अनुभव एवं सामर्थ्य के अनुरूप योगदान देने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पाबौ मंडल श्री गुलाब सिंह बिष्ट एवं मंडल उपाध्यक्ष श्री गंगा सिंह बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

#श्रीनगर_विधानसभा

#पाबौ_मंडल

#डॉ_धन_सिंह_रावत

#भाजपा

#विकास_की_गति

#जनसेवा_का_संकल्प

#पाबौ

#उत्तराखंड_विका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button