हादसा : टिहरी – यमुना नदी में गिरी आल्टो कार, 6 की मौके पर मौत

टिहरी : उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के टिहरी जनपद से दु:खद खबर सामने आ रही है जहां, यमुना पुल के पास एक आल्टो कार गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर में सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
आपको बता दें कि बीती 21 फरवरी को कैम्पटी पुलिस द्वारा SDRF टीम को इस दुर्घटना की सूचना दी गई। बताया गया कि यमुना पुल के पास एक आल्टो कार खाई में गिर गई है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। जहां एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
सूचना मिलने पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। आपको बता दें कि आल्टो वाहन (UK07 9607) में 6 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई से होते हुए यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आल्टो वाहन में सवार सभी सवारियों की मौके पर मौत हो चुकी थी।
SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के साथ मिलकर सभी शवो को बॉडी बैग व स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया. अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
आपको बता दें कि मृतकों की पहचान, प्रताप पुत्र श्यामसुख, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी, राजपाल पुत्र श्यामसुख, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी, जशीला पत्नी राजपाल, उम्र 25 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी, वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी, विनोद पुत्र शेरिया, उम्र 35 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी, मुन्ना पुत्र रूपदास, 38 वर्ष, ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई।