Pauri garhwalUttrakhandउत्तराखंडगढ़वाल

श्रीनगर में आज खेल हो गया बड़ी संख्या में राजनीतिक उलट फेर पूरी खबर कमेंट में

श्रीनगर गढ़वाल

 

श्रीनगर मंडल में कांग्रेस को बड़ा झटका, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन:

 

सरकार के कार्यकाल के अंतिम पड़ाव में भी भाजपा के प्रति बढ़ता जनसमर्थन विकास कार्यों और सुशासन पर जनता की मुहर: डॉ. धन सिंह रावत

 

श्रीनगर। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज श्रीनगर में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन लोगों के भाजपा में शामिल होने से श्रीनगर मंडल में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि विशेष बात यह है कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल अपने अंतिम पड़ाव की ओर है, इसके बावजूद लोग अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा के विकासवादी विजन और नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं। यह केवल पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का विषय नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास कार्यों और सुशासन के प्रति बढ़ते समर्थन का प्रमाण है।

 

डॉ. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, पर्यटन, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए गए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। जनता का यही विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं, उससे आगामी विधानसभा चुनाव में भी उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने का मार्ग और मजबूत होगा। प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है।

 

भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में सिद्धार्थ त्रिपाठी, नीरज पांडे, अशोक नेगी, वीरेंद्र बिष्ट, अर्जुन चौहान, धन सिंह नेगी, पुष्पपाल धनाई, मोहन सिंह धनाई, हुकम सिंह नेगी सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

 

डॉ. रावत ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा। सभी के सहयोग और सहभागिता से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

 

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ भाजपा उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button