पौड़ी गढ़वाल पंचायत चुनाव यह लोग रहे विजयी कांटे की रही टक्कर

पौड़ी जनपद में पंचायत चुनाव मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न, विजयी उम्मीदवारों को सौंपे गए प्रमाण पत्र
पौड़ी गढ़वाल, 31 जुलाई 2025:
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत जनपद पौड़ी के 15 विकासखंडों में गुरुवार को मतगणना शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई। मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए गए थे।
जनपद की 1166 ग्राम पंचायतों में से 187 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जबकि 04 पद रिक्त रहे। वहीं, 370 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 24 निर्विरोध चुने गए। 2052 ग्राम पंचायत सदस्यों (वार्ड सदस्य) का चुनाव पूर्व में ही निर्विरोध संपन्न हुआ था, जबकि शेष 71 पदों के लिए मतदान हुआ।
मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा कुल 975 ग्राम प्रधान, 346 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 33 जिला पंचायत सदस्य पदों के विजयी प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा की गई। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं।
🔷 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर विजयी प्रत्याशी:
▪ पौड़ी विकासखंड:
डोभ श्रीकोट – अनुज कुमार
ल्वाली – जगदीश चंद्र
▪ पाबौ विकासखंड:
खंडूली – राजेश्वरी देवी
कालों – कर्मवीर सिंह
कलुण – भरत सिंह
▪ खिर्सू विकासखंड:
ग्वाड़ – चैत सिंह
सिंगोरी – चंद्रभानु सिंह
▪ यमकेश्वर विकासखंड:
भादसी – गीता देवी
उमरोली – बचन सिंह
गुमालगांव – कविता डबराल
▪ थलीसैंण विकासखंड:
टीला – शिवचरण नौडियाल
वयासी – वंदना रौथान
बड़ेथ – बुद्धि सिंह
भरनौ – अंजलि जोशी
नौड़ी – सीमा देवी
▪ कोट विकासखंड:
धौलकंडी – रचना बुटोला
कठूड – आराधना
▪ बीरोंखाल विकासखंड:
सिल्ली मल्ली – शांति देवी
बमराड़ी – रजनी रावत
बाड़ाडांडा – अनूप
▪ दुगड्डा विकासखंड:
सीला – सीमा देवी
पठूड़अकरा – प्रमिला देवी
▪ द्वारीखाल विकासखंड:
चांदपुर – विक्रम सिंह बिष्ट
▪ जयहरीखाल विकासखंड:
टसीला – पूनम देवी
जयहरी – ज्योति देवी
▪ एकेश्वर विकासखंड:
कोटा – दीपिका इष्टवाल
चैधार – आरती देवी
▪ पोखड़ा विकासखंड:
गडरी – पूनम देवी
पोखड़ा – बलवंत सिंह
▪ रिखणीखाल विकासखंड:
कर्तिया – पल्लवी देवी
सुलमोड़ी – अरुण कुमार
▪ कल्जीखाल विकासखंड:
गढ़कोट – सविता देवी
थैर – कमला देवी
रात्रि 11 बजे तक नैनीडांडा विकासखंड की जगदेई, अंदरौली, बीलकोट और द्वारीखाल विकासखंड की सुराडी व कुल्हाड़ सीटों पर परिणाम आना शेष था।