बद्रीनाथ यात्रा पर निकले यात्रियों का नगरासू में छूटा पर्स, कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्परता दिखा किया बरामद।

बद्रीनाथ यात्रा पर निकले यात्रियों का नगरासू में छूटा पर्स, कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्परता दिखा किया बरामद
कर्णप्रयाग गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी अभिषेक शर्मा और सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी शिवम वशिष्ठ अपनी मोटरसाइकिल से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर थे। रास्ते में थकने पर वे नगरासू के पास सड़क किनारे बने एक टीन शेड में कुछ देर आराम करने के लिए रुके। यहीं पर अभिषेक शर्मा का पर्स गलती से छूट गया, जिसमें कुछ नकद पैसे और आवश्यक दस्तावेज़ भी थे।आगे यात्रा पर बढ़ने पर उन्हें पर्स छूटने का एहसास हुआ। उन्होंने बाजार चौकी कर्णप्रयाग पहुंचकर घटना की सूचना चौकी प्रभारी अपर उप निरीक्षक श्री राजीव कुमार और हेड कांस्टेबल दान सिंह को दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजीव कुमार और हेड कांस्टेबल दान सिंह ने बिना देरी किए तत्काल कार्रवाई शुरू की। उन्होंने पर्स के छूटने की संभावित जगह (नगरासू के पास का टीन शेड) के बारे में जानकारी जुटाई और तत्परता दिखाते हुए पर्स को बरामद करवा लिया। बरामद पर्स को किसी वाहन के माध्यम से बाजार चौकी कर्णप्रयाग मंगवाया गया।
चौकी पर यात्री अभिषेक शर्मा और शिवम वशिष्ठ का छूटा हुआ पर्स उन्हें सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ पर्स वापस पाकर यात्रियों ने चौकी कर्णप्रयाग पुलिसकर्मियों, विशेषकर चौकी प्रभारी राजीव कुमार और हेड कांस्टेबल दान सिंह का हार्दिक धन्यवाद किया और उनकी ईमानदारी व तत्परता की भूरी भूरी प्रशंसा की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यात्रियों की यात्रा में आई बाधा दूर हुई और वे प्रसन्नतापूर्वक आगे बढ़ सके।