Blog

अल्मोड़ा बस दुर्घटना के शोक में राज्य स्थापना दिवस को लेकर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित : मुख्यमंत्री धामी

अल्मोड़ा बस दुर्घटना पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास हुए भीषण बस दुर्घटना पर गया दुख जताया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। इस प्रकार की घटनाओं की दोबारा पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए जो क्रॉस बैरियर लगाए जाने थे हम उसकी भी समीक्षा कर रहे हैं इसके लिए कुमाऊं कमिश्नर को जांच सौंपी गई है जोकि गतिमान है  साथ ही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी,सीएम धामी ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता इस सड़क हादसे में हुए घायलों को लेकर है जिन परिवार जनों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है।

निश्चित रूप से उन लोगों के लिए आज बहुत बड़ा कष्ट का दिन है साथ ही जो भी हरसंभव मदद है वह सरकार की तरफ से सुनिश्चित की जा रही है,इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस को लेकर जो भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होने हैं वह स्थगित कर दिए गए हैं वहीं राज्य स्थापना दिवस पर शिलान्यास के कार्यक्रम सादगी से मनाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button