Blog

बद्रीनाथ मार्ग ब्यासी के पास बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखिए वीडियो

जनपद टिहरी-

ब्यासी के पास बस और ट्रक की हुई भिड़ंत, SDRF ने बस में फंसे चालक का किया सकुशल रेस्क्यू।

दिनाँक 04 दिसंबर 2023 की देर रात्रि पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि ब्यासी के पास एक ट्रक और बस की आमने सामने टक्कर हो गयी है।

उक्त सूचना मिलते ही SI नीरज चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर बचाव अभियान आरम्भ किया गया।

उक्त घटना में बस चालक बस में ही फंस गया था जो वहाँ से निकलने में असमर्थ था। SDRF टीम द्वारा तमाम मुश्किल हालात को दरकिनार कर सावधानीपूर्वक कटिंग इक्विपमेंट का प्रयोग करते हुए बस चालक को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला व उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button