चेयरमैन’ के फर्जी बोर्ड और अवैध लाल नीली बत्ती लगी कार पर हुई कार्रवाई

चमोली
अवैध लाल-नीली बत्ती और ‘चेयरमैन’ के फर्जी बोर्ड लगी कार पर हुई कार्रवाई
यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान, नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से विशेष प्रतीकों का उपयोग कर रहे एक वाहन पर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक कार को रोका जिसमें अवैध लाल-नीली बत्ती और ‘चेयरमैन’ का फर्जी बोर्ड लगा हुआ था।
नियमित वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन संख्या HR 50 K 4369 को रुकने का इशारा किया। वाहन को चालक दिनेश निवासी पलवल, हरियाणा चला रहा था। वाहन की जांच करने पर पुलिस ने पाया कि उस पर अवैध रूप से लाल और नीली लाईट लगाई गई थी, जिसका प्रयोग केवल अधिकृत रूप से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वाहन पर ‘चेयरमैन’ का एक बोर्ड भी लगा हुआ था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस व्यक्ति (चेयरमैन) का बोर्ड गाड़ी पर लगा था, वह व्यक्ति उस वक्त गाड़ी में मौजूद नहीं था। यह स्पष्ट रूप से नियमों का गंभीर उल्लंघन और पदनाम का अवैध उपयोग था।
इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए, यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन से अवैध लाल-नीली बत्ती और ‘चेयरमैन’ के बोर्ड को उतरवा दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित की।