Uttrakhand

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे सीएम धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

सेवा संकल्प अभियान के तहत नानकमत्ता पहुंचे सीएम धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

 

नानकमत्ता, 5 अक्टूबर 2026  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता अभियान में भाग लेकर श्रमदान किया। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को सरोपा एवं स्मृति चिह्न भेंट किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के लिए निरंतर जनभागीदारी जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को मजबूती मिली है। इसी क्रम में प्रदेश में 17 सितम्बर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button