उत्तराखंड

जनजातीय संस्कृति और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग

चंपावत

 

जनजातीय संस्कृति और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग

 

खटीमा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर देशभर से आए जनजातीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और लोकसंगीत के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ थिरककर और स्वयं ढोल बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि रंगोत्सव जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और गौरव को संरक्षित करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य सरकार जनजातीय समुदायों के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने खटीमा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में भी एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का अनुरोध किया।

 

केंद्रीय मंत्री  किरेन रिजिजू ने उत्तराखंड की जनजातीय विविधता की सराहना की। उत्सव में थारू, बोक्सा, जौनसारी और राजी सहित विभिन्न समुदायों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button