Uttrakhandउत्तराखंडगढ़वाल

खाई में गिरी कार, SDRF टीम ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

खाई में गिरी कार, SDRF टीम ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

आज दिनांक 30 मई 2026 को डीसीआर रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि को सूचना प्राप्त हुई कि पाली लिंक रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचने पर ज्ञात हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन ALTO K10 कार थी, जिसमें कुल 08 व्यक्ति सवार थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 05 घायलों को गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।
दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा मृतकों के शवों को भी खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों का विवरण —
महेन्द्र सिंह — उम्र 68 वर्ष
अंजन सिंह — उम्र 42 वर्ष
संगीता देवी — उम्र 32 वर्ष
घायलों का विवरण —
रेशमा देवी — पत्नी अंजन सिंह
दक्षित — पुत्र पंकज सिंह, उम्र 05 वर्ष
सानवी — पुत्री पंकज सिंह, उम्र 03 वर्ष
वैभव — पुत्र अंजन सिंह, उम्र 10 वर्ष
विहान — पुत्र अंजन सिंह, उम्र 08 वर्ष
सभी घायल एवं मृतक ग्राम उथिंड गाँव के निवासी बताए गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button