Uttrakhandउत्तराखंडदेहरादून

बर्फ और ठंड की परवाह किए बगैर भारत तिब्बत चीन सीमा तक सुगम सड़क मार्ग के लिए है BRO की पहचान, शिवालिक में मनाई गई 18वीं वर्षगांठ

बर्फ और ठंड की परवाह किए बगैर भारत तिब्बत चीन सीमा तक सुगम सड़क मार्ग के लिए है BRO की पहचान, शिवालिक में मनाई गई 18वीं वर्षगांठ

लालतप्पड़ (देहरादून)।सीमा सड़क संगठन शिवालिक प्रोजेक्ट की 18वीं वर्षगांठ उत्तराखंड के लाल थप्पड़ स्थित मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लाल तप्पड़ स्थित शिवालिक के हेड क्वार्टर में बीते 17 वर्षों की यात्रा में सीमावर्ती इलाकों में BRO के महत्वपूर्ण योगदान पर फोकस किया गया।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में सामरिक दृष्टि से शिवालिक प्रोजेक्ट को अहम माना जाता है।भारत तिब्बत चीन सीमा से लगे सीमावर्ती इलाकों में 1036 किलोमीटर की सड़क की अहम जिम्मेदारी भारत सरकार ने सीमा सड़क संगठन को सौंपी है। उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फीले पहाड़ों के बीच बर्फ और ठंड की परवाह किए बगैर सुरक्षित आवागमन की सुगमता के लिए BRO की पहचान पूरे देश में आम लोग भी गर्व के साथ महसूस करते हैं। उत्तराखंड में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में बद्रीनाथ धाम समेत चारों धामों की तीर्थ यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को सड़क मार्ग की सुगमता में भी BRO का महत्वपूर्ण रोल रहता है।
सीमा सड़क संगठन के इस भव्य कार्यक्रम में शिवालिक प्रोजेक्ट के मुखिया मुख्य अभियंता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिवालिक परियोजना की 18 वीं वर्षगांठ देवभूमि में सामरिक, आर्थिक अवसंरचना को आगे बढ़ाने की दिशा में 17 वर्षों के कठिन परिश्रम के बाद समर्पित सेवा का प्रतीक है। सीमा सड़क संगठन के शिवालिक प्रोजेक्ट की देखरेख में NH 34,NH134A, NH 7,NH 107 B और NH109 के महत्वपूर्ण हिस्सों के साथ नीति और माना जैसे उच्च हिमालय दर्रों तक पहुंचने वाले प्रमुख सड़क मार्ग हैं।
मुख्य अभियंता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि यह व्यापक सड़क नेटवर्क दुर्गम क्षेत्र में सीमा प्रबंधन,सैन्य आवाजाही के साथ आम नागरिकों के लिए लाइफ लाइन का काम करता है। बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब समेत प्रमुख तीर्थ स्थलों तक सुगम व सुरक्षित यात्रा को सुविधाजनक बनाने में सीमा सड़क संगठन अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। मुख्य अभियंता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि निरंतर सड़क मार्ग के उन्नयन, चौड़ीकरण और सतह सुधार के लिए BRO पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
शिवालिक के मुख्यालय पर इस भव्य कार्यक्रम में कर्नल विजय सलवान, कर्नल राजीव खत्री, BRO की शिवपुरी स्थित वर्कशॉप के कमांडर कर्नल देवेश कोटियाल, कर्नल अमित अत्री, 21 टास्क फोर्स जोशीमठ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन, 66 आरसीसी गोचर के OC मनोहर कुमार, के आर चौहान,अधीक्षण अभियंता पीयूष श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक प्रशासन नवीन भारद्वाज, निजी सचिव नवीन कुमार आदि प्रमुख अधिकारियों के साथ BRO का पूरा परिवार शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button